दीवार काटकर घर में घुसे चोर, ट्रक चालक के घर से लाखों के जेवरात साफ

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 19 मार्च, दन्नाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कासगंज गांव में बीती रात शातिर चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कीरतपुर चौकी क्षेत्र के रहने वाले ट्रक चालक कश्मीर सिंह यादव के घर की पक्की दीवार में सेंध लगाई और अंदर दाखिल हो गए। बताया जा रहा है कि रात में कूलर चलने की आवाज के कारण परिवार को दीवार काटने की भनक तक नहीं लगी, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल डाला।

सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर जागे, तो उन्हें घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका होने पर जब उन्होंने घर के पिछले हिस्से की जांच की, तो वहां दीवार टूटी हुई मिली और कमरों के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित महिला अनीता के अनुसार, चोरों ने घर से सोने की जंजीर, पांच अंगूठियां, सीतारानी, कुंडल, चांदी की पायल, करधनी और कीमती बर्तन चोरी कर लिए हैं। दुख की बात यह है कि अधिकांश जेवरात उनके बेटे की एक साल पहले हुई शादी के थे।

घटना की जानकारी मिलते ही दन्नाहार थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से गांव के लोगों में सुरक्षा को लेकर काफी डर और चिंता का माहौल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129