रोजी-रोटी का सम्मान”: मॉडल ग्राम पंचायत में फेरी वालों का फूल-माला पहनाकर स्वागत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

प्रधान ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला

 

शाहजहांपुर। जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में एक अनूठी और मानवीय पहल देखने को मिली। ग्राम प्रधान/प्रशासक अनिल

गुप्ता ने दूर-दूर के गांवों से रोजी-रोटी की तलाश में फेरी लगाने आने वाले व्यापारियों का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया और उन्हें मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने फेरी वालों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं व सुझावों को भी गंभीरता से सुना।प्रधान/प्रशासक अनिल गुप्ता ने कहा कि फेरी लगाकर व्यापार करना सदियों पुरानी परंपरा है। आर्थिक रूप से कमजोर लोग, जो दुकान या शोरूम खोलने में सक्षम नहीं होते, वे फेरी लगाकर ईमानदारी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी रोजगार छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।

उन्होंने हरिओम, नाजीर अली, सचिन, रफीक, झब्बूलाल समेत अन्य फेरी वालों से बातचीत कर पूछा कि ग्राम पंचायत में व्यापार करने के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं होती। साथ ही यह भी जानकारी ली कि कहीं किसी ग्रामीण ने उनका भुगतान रोका हो या उनके साथ गलत व्यवहार किया हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो ग्राम पंचायत कार्यालय उनकी हरसंभव सहायता करेगा।

फेरी वालों ने बताया कि भटपुरा रसूलपुर में उन्हें हमेशा सम्मान और सहयोग मिलता है। गांव के सभी 56 रास्ते सुंदर रंगीन इंटरलॉकिंग से बने हैं, जिससे आवागमन आसान हो गया है। उन्होंने

ग्रामीणों के व्यवहार की भी सराहना करते हुए कहा कि यहां उन्हें कभी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। फेरी वालों के अनुसार, इस ग्राम पंचायत में प्रतिदिन करीब 50 फेरी वाले आते हैं और उन्हें अच्छी बिक्री भी हो जाती है।

ग्राम पंचायत की इस पहल को लोगों ने मेहनतकश वर्ग के सम्मान और सामाजिक सौहार्द का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129