प्रधान संगठन ने वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना और एमएलसी डॉo सुधीर गुप्ता को सौपा 9 सूत्रीय ज्ञापन 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

मंत्री ने सभी प्रधानों को पूरा सहयोग देने का किया वादा

 

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन शाहजहांपुर के सभी पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं एमएलसी डॉक्टर सुधीर गुप्ता को सौंपा, संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ,प्रधान, ने बताया कि हम सभी ने सरकार से 9 मांगे रखी हैं, कि 1, पंचायत चुनाव समय पर कराया जाएं यदि सरकार की तैयारी नहीं है ,तो ऐसी दशा में जब तक चुनाव नहीं हो रहे हैं तब तक हम सभी पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल पंचायत चुनाव तक के लिए बढ़ाया जाए ,2 छोटी ग्राम पंचायत का बजट अलग से बढ़ाया जाए क्योंकि ग्राम के बजट से ही प्रधान ,पंचायत सहायक, केयर टेकर आदि का मानदेय निकलता है ,और छोटी ग्राम पंचायत का बजट इसी भर का होता है 3, मनरेगा योजना में हुए कार्यों के पेमेंट की समय सीमा निर्धारित की जाए ,सामग्री का पैसा दो– दो वर्ष से ऊपर तक का बकाया है, और कभी-कभी लेबरों को भी कई कई महीने लेबरी का इंतजार करना पड़ता है ,4 प्रधानों के ऊपर बराबर आरोप लगाते रहते हैं , ऐसी दशा में पूरी जांच होने के बाद ही प्रधान पर कार्रवाई हो और यदि आरोप झूठा पाया जाता है तो फिर आरोपी पर कठोर कार्रवाई की जाए , 5 ग्राम पंचायत के कार्यालय ,स्कूल ,बारात घर, अस्पताल आदि का बिजली बिल निशुल्क रहे , 6 ग्राम प्रधानों को अपनी ग्राम पंचायत की नवीन परती जमीन व तालाब आदि का ग्राम के निर्धन लोगों को पट्टा करने का पूरा अधिकार दिया जाए , 7 ग्राम पंचायत में ओएसआर (आमदनी) बढ़ाने हेतु प्रधानों के अधिकार बढ़ाए जाएं ,8, सामग्री का बाजार और सरकारी रेट में बहुत बड़ा अंतर है जिसको बराबर किया जाए ,9, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी पात्रों को जल्द से जल्द आवास दे दिया जाए जिससे वर्षा आने से पहले

उनको छत मिल सके । सभी 9 मांगों को देखकर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रधानों से वादा किया कि आपकी सभी मांग मुख्यमंत्री जी तक हम पहुचाने का कार्य करेंगे ,और पूरी कोशिश भी करेंगे कि आपकी सभी मांगे मान ली जाए , इस मौके पर एमएलसी डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा कि आप

सभी ने हमारा सदैव साथ दिया है, और अब हमारा मौका है हम भी आप सभी का पूरा साथ देंगे , और आपकी सभी मांगे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम करेंगे । कार्यक्रम में , अजय प्रताप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष , संगठन के जिला अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव ,महासचिव बृजपाल, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता , प्रधान जयप्रकाश गुप्ता, वशीउल्ला खा, फिरासत अली ,सोनू वर्मा, धीरज, मीता खा , अमर सिंह, मदन लाल वर्मा, सुनील वर्मा , आकाश गुप्ता, राजाराम गिरी ,आगा खा , वसीम खा , महेश चंद्र गौतम सहित सभी 15 ब्लॉकों के अध्यक्ष ब सैकड़ों प्रधान मौजूद रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129