फार्मर रजिस्ट्री अभियान में शत-प्रतिशत किसान पंजीकरण कराएं: धर्मेंद्र प्रताप सिंह डीएम 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान संचालन संबंध में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद शाहजहाँपुर में कृषकों के हित में दिनांक 06 से 15 अप्रैल 2026 के मध्य फार्मर रजिस्ट्री अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनपद के अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करना है, जिससे वे शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सरल एवं पारदर्शी रूप से प्राप्त कर सकें।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस अभियान को जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए। इस कार्य में कृषि विभाग एव राजस्व विभाग संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित करते हुए

कृषकों को जागरूक करने एवं पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगें।

 

इस अभियान के अन्तर्गत संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गये है, ताकि निर्धारित समयाविध में अधिकतम किसानों का फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण पूर्ण किया जा सकें। ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार, शिविरों का आयोजन करते हुए ग्राम पंचायत के प्रधान एवं कोटेदार से समन्वय स्थापित करते हुए कोटेदार से सहयोग लिया जाये तथा कृषकों को व्यक्तिगत रूप से प्रेरित करने के निर्देश दिए गया है। जिलाधिकारी द्वारा यह भी अपील की गई है किसान भाई-बहन इस अभियान में सक्रिय सहभगिता करते हुए अपना फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण शीघ्र कराएं। इससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, अनाज बेचने में आसानी एवं किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ सीधे खाते में का समयबद्ध एवं सुगमता से प्राप्त हो सकेंगा

 

जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण को निर्देशित किया गया है कि वे इस अभियान को मिशन मोड में संचालित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

इसअवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीआर अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) , अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उप कृषि निदेशक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त नयाब तहसीलदार, समस्त राजस्व निरीक्षक/कानूनगो एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूदरहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129