छोटे लोहिया स्व0 जनेश्वर मिश्र की 94 वीं जयंती सपा ने मनाई,पुष्पांजलि अर्पित किया याद

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रख्यात चिन्तक एवं दार्शनिक छोटे लोहिया सपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व० जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयन्ती बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई।

 

इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनको याद किया।इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और समाजवादी पार्टी के प्रख्यात चिन्तक एवं दार्शनिक छोटे लोहिया सपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व०श्री जनेश्वर मिश्र के विचारों,व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी सादगी, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा के सच्चे प्रतीक थे। उनका जीवन आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा देता है।”

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि”छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, युवाओं और पिछड़ों की आवाज़ बुलंद करने में समर्पित किया। उनका आदर्श समाजवादियों के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेगा।”

 

इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि”जनेश्वर मिश्र जी ने राजनीति को सेवा, ईमानदारी और जनहित का माध्यम बनाया। उनके विचार और संघर्ष हमेशा समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा देते रहेंगे।”

 

इस मौके पर सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नेता डॉक्टर दोदराम वर्मा, सपा नेता लखन प्रताप सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल,सपा जिला उपाध्यक्ष सचिन दीक्षित,पुवाया विधानसभा अध्यक्ष डॉ जितेंद्र वर्मा,सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी, डॉ शोएब खान मुन्ना, सपा लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव तौसीफ हुसैन,तेजपाल फौजी,मोमिन खान,राम शरद, महावीर सिंह यादव,नाजिम खान पप्पू,सुरजीत यादव,आशीष, अमित पांडे,रविंद्र मोहन अग्निहोत्री, धर्मवीर यादव फौजी,डॉक्टर आदित्य वर्मा,फैजान खान, मनोज खान,मोहसिन खान,उमेश यादव,प्रवीण पटेल, रोहित, मुबारक,सिद्दीक खान,राजेश कुमार, अंबिका प्रसाद शुक्ला,रानू खान,आरिफ खान,मनोज यादव,दुर्गेश कुमार गुप्ता,तय्यब खान,राम वर्मा,राम मूर्ति वर्मा,गोविंद राठोर, श्लोक मौर्य आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129