दतिया (मध्य प्रदेश) उपचुनाव में कांग्रेस की जीत एवं बांकीपुर (बिहार) में भाजपा की बूथ स्तर तक हार की खुशी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जश्न मनाया गया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहाँपुर। आज जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर दतिया (मध्य प्रदेश) सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत तथा बांकीपुर (बिहार) में भाजपा राष्ट्रीय

अध्यक्ष नितिन नवीन की परंपरागत सीट पर बूथ स्तर तक हुई हार की खुशी में मेलोडी टॉफी वितरण कर एवं आतिशबाजी के साथ उत्साहपूर्ण

समारोह का आयोजन किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ‘मुन्ना’ ने कहा कि दतिया की जीत जनता के विश्वास का प्रतीक है। जनता ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और भाजपा की नाकामियों को स्पष्ट रूप से नकारा है। बांकीपुर में बूथ स्तर तक हुई हार यह दर्शाती है कि भाजपा का प्रभाव घट रहा है।राममंदिर चंदा चोरों को देश के युवाओ ने आईना दिखाना शुरू कर दिया है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा कि युवा पीढ़ी परिवर्तन चाहती है। दतिया की जीत और बांकीपुर का नतीजा युवाओं के बढ़ते समर्थन को दर्शाता है। प्रभु श्री हनुमान जी को नचाने का भाजपा के अहंकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सरकार को जो परिणाम मिला है वह आगे भी जारी रहेगा।अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी ने कहा कि सभी वर्गों के लोगों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। यह जीत समावेशी राजनीति की जीत है। हम सभी समुदायों के साथ मिलकर विकास और न्याय के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से निवर्तमान प्रदेश सचिव अनूप वर्मा,विन्देश्वरी राज एड.,फुरकान अहमद कुरेशी,गौरव त्रिपाठी, संजय सक्सेना,अनिल श्रीवास्तव,लक्ष्मीकांत मिश्रा,महेंद्र त्रिपाठी,परवेज अहमद,हारून इदरीसी,राहिल अंसारी,अयान खान,इकरार अहमद,वसीम अहमद,फिरोज अली,सुधांशु मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129