‘सहयोग’ के हरित अभियान की सीडीओ ने की मुक्तकंठ से सराहना

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

251 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

शाहजहांपुर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में जनपद की चर्चित समाजसेवी संस्था ‘सहयोग’ द्वारा मंगलवार को सिधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुड़िया पवार में वृहद पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी अपनी पत्नी सुनाली द्विवेदी के साथ शामिल हुए। दोनों ने संस्था के पदाधिकारियों, ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 251 पौधों का रोपण कर हरित भविष्य का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण से हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।मुख्य विकास अधिकारी ने ‘सहयोग’ संस्था की कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था समाजसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जिस समर्पण और जनभागीदारी के साथ कार्य कर रही है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

कार्यक्रम में मौजूद उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज पुवायां ने भी संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ‘सहयोग’ समाजहित के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रही है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्था की यह पहल निश्चित रूप से जनपद के लिए प्रेरणास्रोत है और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

 

संस्था के संरक्षक एवं पूर्व वायुसेना कप्तान प्रमोद कुमार गुप्ता ने मुख्य विकास अधिकारी दंपति सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘सहयोग’ संस्था समाजसेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी अपना प्रमुख दायित्व मानती है। संस्था लगातार जनजागरूकता और पौधरोपण जैसे अभियानों के माध्यम से हरित वातावरण तैयार करने की दिशा में कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर सहयोग संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान ब शाहनवाज खा एडवोकेट सहित राजू बग्गा, पी.पी. सिंह, राजेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, गिरीश गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, हरजीत सिंह, रजविंदर सिंह ‘राजा’, अंकुश गुप्ता, विकास सक्सेना, स्तुति गुप्ता, रजनी गुप्ता, सुमन गुप्ता, संगीता गुप्ता, ममता यादव, नुज़हत अंजुम, पुनीत मनीषी, तराना ज़माल, नवनीत गुप्ता, महेंद्र कुमार दुबे, जितेंद्र सिंह, ज़माल सर सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129