मैनपुरी में NEET परीक्षा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 16 जून, जनपद मैनपुरी में 21 जून 2026, दिन रविवार को आयोजित होने वाली NEET 2026 की लिखित परीक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने एक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। परीक्षा के दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए आम जनता की सुविधा के लिए यह एडवाइजरी लागू की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन का यह प्लान रविवार को दोपहर 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित होगा। इस दौरान भारी वाहनों की नो एंट्री पूरी तरह से बरकरार रहेगी।

यातायात पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार शहर के प्रमुख मार्गों जैसे करहल चौराहे से बड़े चौराहे, ज्योति तिराहे से बड़े चौराहे, भावत चौराहे से क्रिश्चियन तिराहे, ईशन नदी पुल से बड़े चौराहे और देवी रोड से घंटाघर/बड़े चौराहे की तरफ जाने वाले सभी चार पहिया और तीन पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन प्रतिबंधित मार्गों के वाहनों को सिंधिया तिराहे, तुलसी वाटिका और अटल चौक बाईपास जैसे वैकल्पिक रास्तों से होकर निकाला जाएगा। इसके अलावा, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129