समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी पर 25 सितंबर 2025 को विद्युत विभाग के जेई के द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी पर 25 सितंबर 2025 को विद्युत विभाग के जेई के द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है व तिलहर विधानसभा क्षेत्र के थाना निगोही में तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव के ऊपर दिनांक 28 सितंबर 2025 को (बीएलओ) द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है और थाना अल्लाहगंज में दिनांक 7 सितंबर 2025 को और थाना जलालाबाद में दिनांक 6 जुलाई 2025 व 18 जुलाई 2025 को सपा जिला उपाध्यक्ष जिवेन्द्र कुमार बाजपेई के ऊपर सत्ता पक्ष के दबाव में फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए है…!

 

इसी प्रकरण को लेकर आज दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी से मिला और थानों में लिखे गए सपा नेताओं व पदाधिकारीयों पर फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच करबाकर उनको समाप्त करवाने की मांग कर ज्ञापन सौपा…!

 

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी से सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी ने ना ही किसी को मारा पीटा और ना ही कोई अभद्र व्यवहार किया केवल जो जनहित की बात थी वो मजबूती के साथ रखी थी और तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव ने (बीएलओ) से वोट बढ़ाने को कहा लेकिन बीएलओ ने सत्ता पक्ष के दबाव में संदीप यादव पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया और सपा जिला उपाध्यक्ष जिवेन्द्र कुमार बाजपेई पर भी सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने फर्जी मुकदमे लिख दिया है उन्होंने कहा इन तीनों प्रकरण में निष्पक्ष जांच करबाकर उन मुकदमों को तत्काल वापस कराया जाए..!

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को रामवीर सिंह सोमवंशी व संदीप यादव और जितेंद्र वाजपेई को पूर्ण रूप से न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया इस पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा अगर इन लोगों को न्याय नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन होगा….!

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा,सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा,सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह,सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी,नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल,सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार बाजपेई,सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, जिला सचिव नसीम खान,तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव परवेज़ अंसारी, युवज़न सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पार्थ यादव,छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया,संतोष पाल,इम्तियाज वली खान,सिद्दीक खान, असलम खान,गुफरान खान, मुजम्मिल खान,रिजवान अहमद आरिफ खान, इमरान खान, जितेंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार, सचिन तिवारी आदि मौजूद रहे….!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129