ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने स्व0 गौतम मौर्य के पीड़ित परिवार को सौंपा पांच लाख का प्रतीकात्मक चेक

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

बिटिया की शिक्षा निशुल्क,संविदा नौकरी व आवास,आयुष्मान कार्ड,अन्तोदय कार्ड का भी मिलेगा लाभ

 

शाहजहांपुर। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद ददरौल विधायक अरविंद सिंह सीधे थाना कांट के गांव कमलनैनपुर में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मुख्यमंत्री राहत

कोष से स्वीकृत पांच लाख रुपये का सहायता चेक मृतक गौतम मौर्य के परिजनों को सौंपा। आपको बतादे कि कांट क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव में हुए गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद ददरौल विधायक अरविंद सिंह लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार प्रतीकात्मक चेक देते हुए विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि गौतम के जाने के बाद परिवार खुद को कभी अकेला न समझे। वह बेटे की तरह हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। विधायक ने बताया कि इससे पहले वह मृतक के माता-पिता की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से करा चुके हैं, जहां पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन मिला था। उन्होंने परिवार को यह भी आश्वस्त किया कि एक सदस्य को नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी मिलेगी। इसके अलावा 200 वर्ग गज में सरकारी आवास, अंत्योदय राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिलेगी। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक राहत मिली। गांव में मौजूद लोगों ने भी दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता की सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129