मैनपुरी में दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0: 6 और 10 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 4 अगस्त,मैनपुरी में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, सेवायोजन विभाग एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में 10 अगस्त तक ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के दिव्यांगजनों को रोजगार और स्वरोजगार के साधनों से जोड़ना है। इसके तहत आगामी 6 अगस्त और 10 अगस्त को राजकीय आईटीआई परिसर में विशेष रोजगार मेले का आयोजन होगा, जिसमें जनपद और आसपास के क्षेत्रों के दिव्यांग अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

इस रोजगार मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और निजी कंपनियों द्वारा दिव्यांगजनों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे, जिससे उन्हें सीधी नौकरी का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त, जो दिव्यांगजन अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें जिला उद्योग उद्यम एवं प्रोत्साहन केंद्र की ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ के माध्यम से कर-मुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिला समन्वयक ने अधिक से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों से इस मेले में शामिल होकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129