ओसीएफ रामलीला मैदान में 28 नवंबर से होगी भव्य श्रीराम कथा

 

संत विजय कौशल जी महाराज के श्री मुख से होगी श्री रामकथा,

मंगलमय परिवार ने बैठक कर सौंपी जिम्मेदारियां।

 

शाहजहाँपुर। शहर के ओसीएफ रामलीला मैदान में आगामी नवंबर माह में आयोजित होने जा रही भव्य श्रीराम कथा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस पुनीत आयोजन को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से रविवार को शहर के होटल रॉयल पन्ना में आयोजक मंडल ‘मंगलमय परिवार’ की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कथा के सफल आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न समितियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

आयोजकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि शहरवासियों के लिए यह अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि आगामी 28 नवम्बर से 6 दिसम्बर 2026 तक श्रीराम कथा की अमृतमयी वर्षा होने जा रही है। इस दौरान प्रख्यात संत पूज्य श्री विजय कौशल जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालु भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादाओं और उनके जीवन चरित्र का श्रवण कर भावविभोर होंगे। इस विशाल व संगीतमय धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में रामभक्तों के जुटने की संभावना है, जिसे देखते हुए व्यवस्थाओं की प्लानिंग शुरू कर दी गई है।

##आयोजन में उमड़ने वाली भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठक के दौरान कई अहम व्यवस्थाओं पर विस्तार से मंथन किया गया। जन-जन तक कथा का आमंत्रण पहुंचाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाई गई है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए सुगम परिवहन और सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही, कथा पंडाल और आसपास के परिसर को पूरी तरह से स्वच्छ रखने तथा आयोजन स्थल, मुख्य प्रवेश द्वार और मंच की भव्य साज-सज्जा के लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए साफ़ सफाई व स्वच्क्षता का रामबरन सिंह चंदेल, प्रचार प्रसार का कौशल मिश्रा, पांडाल का गोविन्द मिश्र, मंच सज्जा व आरती व्यबस्था का अविनेश प्रताप सिंह, चरण पादुका का आकाश तिवारी बरेंचा, पार्किंग का निर्विकल्प द्विवेदी यातायात का अभय सिंह, सुरक्षा का सौरभ सोमबंशी, सोशल मीडिया का रोचक अग्निहोत्री, प्रतिदिन प्रसाद वितरण का प्रशांत सक्सेना, भंडारा प्रसाद का आशुतोष मिश्रा को दायित्व सौंपा गया।

बैठक के समापन अवसर पर मंगलमय परिवार के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पूर्ण उत्साह व समर्पण के साथ इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने आयोजन को निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए सभी शहरवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर के संचालन में कार्ययोजना बैठक में जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा विजय कौशल जी महाराज के सहयोगी एवं मुख्य अतिथि मोहित द्विवेदी, बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी, मंगलमय परिवार के मुख्य सदस्य असित पाठक, प्रमोद तिवारी पिंटू, भारत अनुराग पांडेय, हरिसरन बाजपेयी, सौरभ सोमबंशी, विनोद अवस्थी, विनायक अग्रवाल, मुनेश्वर सिंह, अजय प्रजापति, पशुपति नाथ दीक्षित, प्रियांशू रघुबंशी, डॉ हेमेन्द्र वर्मा,आशीष सिंह राठौर, अवधेश तोमर, बलराम शर्मा, मलिन बाजपेयी, अनुराग यादव, नंद कुमार दीक्षित आदि ने भाग लिया ।

भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा जो इस रामकथा के आयोजक है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129