कांवड़ यात्रा के नाम पर मीट की दुकानें बंद कराने का विरोध,सपा ने डीएम के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

बोले सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां सावन के पवित्र माह का हम सभी सम्मान करते है लेकिन….

 

##शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान होटल और लाइसेंसी मांस की दुकानों को बंद कराए जाने के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के

जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में होटल व्यवसायियों और लाइसेंसी मांस विक्रेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। इसके बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। तनवीर खान ने बताया कि जिलाधिकारी ने प्रकरण का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिन क्षेत्रों से कांवड़ यात्रा का मार्ग नहीं गुजरता, वहां भी पुलिस प्रशासन द्वारा लाइसेंसी शाकाहारी एवं मांसाहारी होटल तथा लाइसेंसी मांस की दुकानों को बंद कराया जा रहा है। इससे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सपा ने मांग की कि ऐसे क्षेत्रों में दुकानों को सामान्य रूप से संचालित होने दिया जाए। तनवीर खान ने चेतावनी दी कि यदि महानगर के अलावा कटरा, जलालाबाद, तिलहर, निगोही, पुवायां और कांट जैसे गैर-कांवड़ मार्ग वाले क्षेत्रों में दुकानें नहीं खुलवाई गईं तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कांवड़ मार्ग नहीं है, वहां जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित शनिवार, रविवार और सोमवार की बंदी का पालन कराया जाए, जबकि सप्ताह के शेष दिनों में होटल और दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए, ताकि व्यापारियों की आजीविका प्रभावित न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामवीर सिंह सोमवंशी, सत्येंद्र यादव, देवेंद्र मिश्रा एडवोकेट, बबल किशोर वाल्मीकि, विक्रम सिंह, राजीव शर्मा, नदीम अहमद एडवोकेट, मोहम्मद अकरम कुरैशी, आसिफ कुरैशी, मोहम्मद अनीस, नौशाद शकील, तस्लीम, रहमान मोहसिन, मोहम्मद फिरोज, इमरान एडवोकेट, संजीव कुमार एडवोकेट, राजा, शब्बू, श्लोक मौर्य, शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129