विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान एवं जनसंवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

नगर आयुक्त ने पार्षद चित्रा सक्सेना के साथ आवास विकास कालोनी में किया जनसंवाद

 

नगर आयुक्त नही पहुँचे कॉलोनी की समस्याओं वाले इलाकों में

 

शाहजहांपुर। नगर निगम द्वारा विश्व महिला दिवस सप्ताह (08 मार्च से 14 मार्च 2026) के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 12 मार्च को वार्ड संख्या 17 मो0 आवास विकास कॉलोनी एवं वार्ड- 59 मो0 हाथीथान में विशेष स्वच्छता अभियान एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 को दृष्टिगत रखते हुए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना तथा आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करना है। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की टीम द्वारा चिन्हित स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग प्रदान करें।कार्यक्रम के समय संबंधित जोनल अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक तथा क्षेत्रीय पार्षदगण श्रीमती चित्रा सक्सेना व श्रीमती शहाना उपस्थित रही और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही एनिमेटर्स की टीम भी उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129