मैनपुरी में स्वतंत्रता दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम, स्टेडियम से होगी तीन किलोमीटर की दौड़

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 14 अगस्त, जनपद में स्वतंत्रता दिवस का पर्व भव्य रूप से मनाए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह 06 बजे स्टेडियम से वृम्हदेव मंदिर तक और वापस स्टेडियम तक तीन किलोमीटर की दौड़ से कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रातः 07.30 बजे नगर पालिका परिषद प्रांगण में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर घंटाघर और बजाजा बाजार होते हुए प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रातः 08 बजे सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों तथा प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जबकि 08.30 बजे शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जाएगा।

दिन के अन्य कार्यक्रमों के तहत प्रातः 09 बजे शहीदों के नाम पर वृक्षारोपण किया जाएगा। प्रातः 11 बजे जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण और निःशुल्क रक्त जांच शिविर लगाया जाएगा। इसी समय वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को और प्रातः 11.30 बजे जिला कारागार में कैदियों को फल वितरित किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से मलिन बस्तियों, नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत मंडी के सामने गिहार कॉलोनी में सफाई के उपरांत तहरी भोज का आयोजन होगा।

संध्याकालीन कार्यक्रमों के अंतर्गत सायं 06 बजे से नगर पालिका, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन और देवी मेला मैदान समेत विभिन्न शहीद स्मारकों पर बैंड-बाजे की मधुर धुनों के बीच दीप प्रज्वलन और पुष्पचक्र अर्पण कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके उपरांत नगर पालिका प्रांगण में राष्ट्रीय एकता पर विचार गोष्ठी तथा कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129