तिरंगे के संग हजारों लोगों के साथ गूंजा राष्ट्रगान, रामलीला मैदान बना देशभक्ति का केंद्र

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

सामूहिक राष्ट्रगान में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, हजारों लोगों ने एक साथ गाया राष्ट्रगान

भाजपा युवा नेता राजकमल बाजपेई के संयोजन में खिरनीबाग रामलीला मैदान में हुआ भव्य आयोजन

शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान रविवार को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। भाजपा युवा नेता राजकमल बाजपेई के संयोजन में आयोजित सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और एक साथ राष्ट्रगान गाकर देशप्रेम व एकता का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। राष्ट्रगान शुरू होते ही पूरा रामलीला मैदान अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के भाव से भर उठा। हजारों लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया तो वातावरण देशभक्ति के स्वर से गूंज उठा।जिले के विभिन्न क्षेत्रों और ब्लॉकों से युवा, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर कार्यक्रम में पहुंचे। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।कार्यक्रम संयोजक राजकमल बाजपेई ने कहा कि सामूहिक राष्ट्रगान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की सामूहिक अभिव्यक्ति है। हजारों लोगों का एक साथ तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रगान करना आने वाली पीढ़ियों को देश के प्रति समर्पण और एकजुटता का संदेश देता है।

 

उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि 15 अगस्त को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के गौरव को और भव्य बनाएं। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

 

कार्यक्रम में युवाओं की विशेष भागीदारी रही। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान में हिस्सा लिया। युवाओं ने कहा कि देश की मजबूती और तरक्की के लिए समाज का एकजुट रहना जरूरी है। सामूहिक राष्ट्रगान के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129