मैनपुरी में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू, मतदान कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 15 जुलाई, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मैनपुरी जनपद में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम लता आनंद ने बताया कि मतदान कार्मिकों—जिसमें सेक्टर, जोनल ऑफिसर, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय शामिल हैं—के सुचारू नियोजन के लिए ऑनलाइन इलेक्शन पर्सनल डेप्लॉयमेंट सिस्टम (EPDS Application) के माध्यम से डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। यह आकलन जनपद के कुल 1,808 मतदेय स्थलों की संख्या को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, जिसके तहत कार्यरत सभी कार्मिकों की संख्या, उनके वेतन, ग्रेड पे और श्रेणी का विभागवार ब्योरा जुटाया जा रहा है।

इस संबंध में पूर्व में 10 जुलाई 2026 को एक गूगल शीट लिंक भेजकर सभी कार्यालयाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों से संबंधित जानकारियां मांगी गई थीं। हालांकि, अब तक केवल 71 कार्यालय व विभागाध्यक्षों द्वारा ही यह सूचना दर्ज कराई गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने शेष सभी अधिकारियों को तत्काल गूगल शीट पर अपेक्षित डेटा अपलोड करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डेटा फीडिंग में आ रही किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी जिला सूचना विज्ञान केंद्र के मोबाइल नंबर 8630720714 अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय के मोबाइल नंबर 9454418022 पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129