संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अन्तर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ समापन

आज की बेटियों नेे अपने हुनर, काबिलियत के दम पर हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह

 

 

मैनपुरी 13 सितम्बर, 2025- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अन्तर्गत आयोजित 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट की टॉपर छात्राओं को सम्मानित करते हुये कहा कि आज की बेटियों नेे अपने हुनर, काबिलियत के दम पर हर क्षेत्र मंे अपना नाम रोशन किया है, आज की बालिका किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। उन्होने कहा कि केन्द्र-प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं, बालिकाओं के सर्वागींण विकास, आर्थिक उन्नयन के साथ सुरक्षा, शिक्षा के लिए तमाम योजनाएं संचालित की हैं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना में जहां एक ओर बेटियों की पैदाइश से लेकर उच्च शिक्षा तक के बंदोवस्त किये वहीं महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांव-गांव समूह गठित कर महिलाओं को स्वतः रोजगार उपलब्ध कराया गया, आज बड़ी संख्या में महिलाएं समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो चुकी हैं। उन्होने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हेतु जनपद में मुख्य विकास अधिकारी ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर रही है, उनके नेतृत्व में जनपद की बालिकाएं-महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त, स्वावलाम्बी बन रही हैं। उन्होने कहा कि काफी हर्ष का विषय है महिलाओं-बालिकाओं को प्राचीन समय में बहुत परेशान किया जाता था, समाज में पर्दा प्रथा, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुप्रथाएं थीं परंतु आज के समय में यह कुप्रथाएं पूरी तरह समाप्त हो चुकी है, आज की महिलाएं तेजी से सशक्त हो रही हैं, उनको समाज में सही स्थान दिया जा रहा है। उन्होने उपस्थित महिलाओं-बालिकाओं से कहा कि आप सब अपने अधिकारों की जानकारी करें, अधिकांश महिलाएं अपने परिवार के दबाव में या किसी अन्य किसी के दबाव में अपनी बात नहीं रख पाती यदि उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है तो वह विभिन्न माध्यमों से अपनी बात रख सकती हैं, महिलाओं-बालिकाओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर-1090 संचालित किया गया है, इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाने में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गयी है, यदि किसी महिला, बालिका को कोई समस्या हो तो उक्त दूरभाष नम्बर, सम्बन्धित थाने पर जाकर अपनी समस्या दर्ज करायंे, आपको प्राथमिकता पर मद्द मिलेगी, महिलाओं-बालिकाओं की सहायता के लिए पुलिस प्रशासन, महिला कल्याण कार्य कर रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं, आज देश की बालिकाओं ने हर क्षेत्र मंे अपना नाम रोशन किया है। उन्होने उपस्थित महिलाओं-बालिकाओं का आव्हान करते हुये कहा कि किसी से डरें नहीं बल्कि अपनी बात खुलकर कहंे, आपको अपनी बात कहने की पूर्ण स्वतंत्रता है, पूर्ण स्वतंत्रता के साथ कार्य करें, दूसरों के अधिकारों का हनन न करें, समान भाव से पुरुषों को भी अधिकार दें, क्योंकि दोनों एक गाड़ी के पहिए के समान है जब नर-नारी मिलकर कार्य करेंगे तभी परिवार, समाज, प्रदेश, देश की प्रगति संभव है। उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित हाईस्कूल, इंटर की टॉपर को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भविष्य में भी इसी मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करें, जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, अपने माता-पिता, शिक्षकों का सम्मान करें। उन्होने कहा कि महिलाओं-बालिकाओं के लिए जो कानून बनाए गए हैं उनकी जानकरी कर सदुपयोग करें, घरेलू हिंसा, महिला संरक्षण अधिनियम कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, पोक्सो अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कानून का सदुपयोग करें। उन्होने उपस्थित बालिकाओं का आव्हान करते हुये कहा कि शिक्षा को हथियार बनायें, महिला, बालिका उत्थान-सशक्तीकरण हेतु संचालित केन्द्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी कर उनका लाभ लें साथ ही पात्रों को लाभ दिलाने में सहायोग करें, अपनी सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस गुरू सीखें, महिलाआंे, बालिकाओं हेतु उपलब्ध कराये गये टोलफ्री नम्बर को याद रखें, आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कॉल करें, आपको तत्काल मद्द मिलेगी।

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित ’’संकल्प’’ हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अंतर्गत 02 सितम्बर से 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें अलग-अलग थीम यथा केन्द्र-प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं-नीतियों, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लिंग संवेदनशीलता और प्रजनन स्वास्थ्य, कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, कानूनी जागरूकता, उच्च शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को शिक्षक बनना, महिला और किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण के बारे में जागरूकता, पोक्सो अधिनियम का अनुपालन के सम्बन्ध में महिलाओं-बालिकाओं को जागरुक किया गया, समापन समारोह में देवांगी दुबे, इला पाठक, कंगना कुशवाह, प्रिंसी सिंह, एंजेलिना यादव, स्वाति शर्मा को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, रजनीश कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह, प्रबंधक चतुर्भुज सिंह, रामेंद्र सिंह, विद्यालय की छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129