प्रदेश महासचिव एवं विधायक व पूर्व मंत्री जनाब अता उर रहमान साहब जनपद बरेली से चलकर जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर SIR के तहत पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं ब्लॉक प्रभारीयों की समीक्षा करने पहुंचे

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं विधायक व पूर्व मंत्री जनाब अता उर रहमान साहब जनपद बरेली से चलकर जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर SIR के तहत पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं ब्लॉक प्रभारीयों की समीक्षा करने पहुंचे….!

 

जहां उनका सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने बुके देकर व फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया….!

 

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं विधायक व पूर्व मंत्री और जनपद शाहजहांपुर के प्रभारी अता उर रहमान ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से बेईमानी पर आमादा है हमारी पार्टी के BLA और बूथ प्रभारियों को अपने-अपने बूथों पर किसी भी फर्जी वोटो को नहीं बनने देना है और फर्जी वोटो को रोकने के लिए BLO से संपर्क कर व उनका संयोग कर सभी के 6 नंबर फार्म व घोषणा पत्र भरवा कर असली वोट बनवाना है और जो नाम मतदाता सूचियों में गलत हो गए हैं उनको चेक कर गलत नाम को 8 नंबर फार्म व घोषणा पत्र भरवा कर सही करवाना है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद शाहजहांपुर के सभी ब्लॉकों में SIR के तहत जिन प्रभारीयों को नियुक्त किया है उन सभी को अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी को निभाना है और अखिलेश यादव जी के भरोसे को कायम रखना है उन्होंने कहा मौजूदा भाजपा सरकार के जुल्मों से निजात दिलाने के लिए आगामी 2027 के विधानसभा के चुनाव में हम सभी को मिलकर एक-एक वोट सपा के पक्ष में डलवा कर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाकर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनना है और हम समाजवादियों का यही संकल्प है….!

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि सभी ब्लॉकों के प्रभारी, बूथ प्रभारी,BLA और पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी सही वोटो को बनवाने के लिए अभी से ही फॉर्म नंबर 6 भरवाए और ऑनलाइन करवाए और मतदाता सूचियां को सही से चेक करते रहे….!

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि किसानो की समस्याएं भाजपा सरकार में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है….!

 

इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग हर समाज के लोगों का सम्मान करती है और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव धर्म और जाति से ऊपर उठकर केवल विकास के बारे में सोचते हैं….!

 

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव,सपा जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव व ब्लॉक खुटार प्रभारी विजय सिंह,सपा प्रदेश सचिव,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव व ब्लॉक जलालाबाद प्रभारी रिजवान अहमद, सपा नेता अनवर अली,सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, सपा ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष अजफर अली खान, सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह,जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रभारी मिर्जापुर नीरज मिश्रा,सपा नेता जितेंद्र प्रसाद प्रधान, सपा नेता लखन प्रताप सिंह,ब्लॉक बंडा के प्रभारी शफीकुर रहमान खान,ब्लॉक कॉट के प्रभारी रामवीर सिंह सोमवंशी,पुवाया ब्लॉक के प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र सिंह वर्मा,जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव,बरेली सपा जिला उपाध्यक्ष मो. तारिक उर्फ़ लिटिल,बरेली के युवज़न सभा के जिला उपाध्यक्ष राजू मौर्या,सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी, संतोष कुमार पाल, मोहम्मद तारिक खान, मोहम्मद नसीम खान, प्रदीप गौतम,अनुज कुमार वर्मा, पवन वर्मा, मोहम्मद फिरोज, रामफल यादव, सिद्दीक खान,मोहम्मद रमीज, गुफरान खान सैयद शकील मियां,अरशद खान, असलम खान, सुनील सागर,साबिर अली इदरीसी,फराज इदरीसी, रानू खान श्लोक मौर्य,अनूप कुमार, धर्मवीर सिंह यादव, विपिन यदुवंशी,बिलाल, संजय कुमार पासवान,मोहित वर्मा,आदि मौजूद रहे…!

 

मीटिंग का संचालन सपा के जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव ने किया…!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129