कांग्रेस के केंद्रीय ऑब्जर्वर ने ब्लॉक बार संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक कर जारी किए निर्देश

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

राजीव चौक पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण

 

शाहजहांपुर। संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करने हरियाणा से आए केंद्रीय ऑब्जर्वर विधायक कुलदीप वत्स ने अपने दूसरे दिन प्रवास के दौरान ब्लॉक वार ब्लॉक,नगर कमेटी की समीक्षा की सबसे पहले सिंधौली ब्लॉक कमेटी की बैठक सिंधौली में उमा इलेक्टॉनिक स्टोर पर हुई।

उसके बाद पुवाया राजीव चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान प्रतिमा को गंदा देखकर अपने गमछे से प्रतिमा को साफ किया।

फिर गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुवाया नगर कांग्रेस कमेटी की समीक्षा की। पुवाया ब्लॉक कमेटी की समीक्षा बैठक भठूरिया बुजुर्ग में सम्पन्न हुई।

अंत में निगोही ब्लॉक की समीक्षा बैठक ग्राम ऊन कलां में हुई। समीक्षा बैठकों में जिलाध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।

और ब्लॉक व नगर कमेटियों को और सशक्त बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

कुलदीप वत्स ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का और अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे क्योंकि राहुल गांधी ही एक मात्र ऐसे नेता है जोकि देशहित में संघर्ष कर रहे है। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता पर काबिज होंगी।

लेकिन आपसी गुटबाजी खत्म करनी होगी यदि हम एकजुट न हुए तो ये पार्टी के लिए नुकसान होगा।

समीक्षा बैठकों में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता,महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान,फैजान अली खान,सिंधौली ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण चंद तिवारी,पुवाया नगर अध्यक्ष,आशीष तिवारी, अर्चना कटारिया,दिनेश कुमार, संजीव पासी,बिन्देसरी राज,पुवाया ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिवेदी,निगोही ब्लॉक अध्यक्ष हशमुद्दीन सिद्दीक़ी,अरुणोद मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129