भोर फाउंडेशन एवं पार्षद रूपेश वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में लोधीपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन उमड़ा देशभक्तों का सैलाब

भोर फाउंडेशन एवं पार्षद रूपेश वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में लोधीपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन उमड़ा देशभक्तों का सैलाब

शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर #लोधीपुर वार्ड में शुक्रवार को #भोर फाउंडेशन एवं पार्षद #रूपेश कुमार वर्मा ‘अन्नू’ के संयुक्त नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ के #संदेश के साथ निकली इस रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान पूरा लोधीपुर देशभक्ति के रंग में नजर आया। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के बीच लोगों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष #स्वाति सिंह ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए #महिला नेतृत्व की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने जनपद एवं देशवासियों को #स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक #शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी मजबूत करता है।

तिरंगा रैली के समापन के बाद सभी प्रतिभागी खिरनीबाग में एकत्रित हुए, जहां राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान के माध्यम से #स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

पूरे आयोजन के दौरान #देशभक्ति, एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देखने को मिला। लोधीपुर की तिरंगा रैली ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को उत्साह और राष्ट्रभक्ति के रंग से भर दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129