हादसे में घायल कावड़ियों हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। जनपद की 136-ददरौल विधानसभा क्षेत्र के कांट रोड पर कल रात कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटने से कई कांवड़िए घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए बरेली मोड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ब्लॉक काट के ग्राम मलपुर निवासी सत्यम शुक्ला एवं सुंदरम शुक्ला पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको कल रात जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा द्वारा बरेली मोड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा के पति डॉ परशुराम वर्मा जी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरेली मोड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान बरेली मोड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा से मिलकर उनके पति डॉ परशुराम वर्मा जी का हाल-चाल जानकर और सभी घायलों एवं मरीजों से मुलाकात कर उनका भी हाल-चाल जाना।

तनवीर खान ने मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य राजेश कुमार से मुलाकात कर सभी को बेहतर से बेहतर इलाज एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।

सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने घायलों के जल्द ठीक होने की ईश्वर से प्रार्थना की और डॉक्टरों से कहा कि उनके इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान उनके साथ में सपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129