कोटा में कुलश्रेष्ठ सभा की महिला शाखा का हुआ गठन

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

कुलश्रेष्ठ सभा की महिला शाखा की अध्यक्ष के रूप में तृप्ति कुलश्रेष्ठ को दायित्व सौंपा गया

 

कोटा। आज कोटा शहर के एक बैंकट हॉल में अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सोनल कुलश्रेष्ठ के मार्गदर्शन में कोटा कुलश्रेष्ठ सभा की महिला शाखा का गठन किया गया। इस गठन में महिला शाखा की अध्यक्ष के रूप में तृप्ति कुलश्रेष्ठ को तथा सचिव के रूप में शिखा को दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सोनल कुलश्रेष्ठ का कोटा कुलश्रेष्ठ सभा एवं टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कोटा कुलश्रेष्ठ सभा के अध्यक्ष नीरज कुलश्रेष्ठ, सचिव प्रदीप कुलश्रेष्ठ, महामंत्री डॉ. नलिनी कुलश्रेष्ठ , उपाध्यक्ष अतुल, सांस्कृतिक मंत्री माधुरी, कोषाध्यक्ष कमल कुलश्रेष्ठ, उपसचिव राहुल कुलश्रेष्ठ एवं प्रचार मंत्री शिखा सहित पूरी टीम ने सोनल कुलश्रेष्ठ का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर सोनल कुलश्रेष्ठ ने कोटा कुलश्रेष्ठ सभा की पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “इतने कम समय में इतनी बेहतरीन व्यवस्था और आत्मीय स्वागत वही कर सकता है, जो समाज के लिए दिल से कार्य करने की सच्ची भावना रखता हो। उन्होंने कोटा कुलश्रेष्ठ सभा की पूरी टीम को महिला शाखा के गठन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि यह नई महिला शाखा समाज की महिलाओं को एकजुट कर उन्हें नेतृत्व एवं सामाजिक सेवा के नए अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि कोटा में कुलश्रेष्ठ समाज की महिला शाखा का यह शुभारंभ निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकजुटता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129