स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सहयोग संस्था ने क्रांतिकारियों को नमन करते हुए किया पौधारोपण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

बेहतर जीवन यापन की दिशा में दिया मौजूदा समय की मांग का दिया सन्देश

 

शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद की समाज सेवी संस्था सहयोग ने एबी रिच इंटर कॉलेज -( मिशन स्कूल) पहुंचकर महान

क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और कॉलेज के प्रांगण में पौधे रोपे। संस्था के पदाधिकारियो ने मिशन के उस कमरे में बैठकर अपने महान क्रांतिकारियों को याद किया और उनके विषय में विस्तृत रूप से चर्चा की ,जहां पर हमारे महान क्रांतिकारी देश को आजाद कराने की योजना बनाया करते थे । इस मौके पर संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान व शाहनवाज खा एडवोकेट ने कहा कि हमको हर समय यह याद रखने की जरूरत है कि हमारे महान क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देते हुए इस देश को आजादी दिलाई। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि हमारा हिंदुस्तान पूरे संसार का मार्गदर्शन करें । संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता व महासचिव सरदार हरजीत सिंह ने कहा कि अब इस मिशन स्कूल को बहुत ही अच्छे से मरम्मत की जरूरत है यहां हमारे क्रांतिकारियों की यादें है। संस्था के पौधा रोपण प्रभारी डॉक्टर पुनीत मनीषी व संगीता गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष हमारे सहयोग संस्था ने 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है ,जो कि अब लगभग पूर्ण होने की ओर है, उनकी संस्था बहुत जल्द ही अपने लक्ष्य को पूर्ण कर लेगी । कार्यक्रम में जिला प्रभारी विकास सक्सेना सहित शालू यादव, नुजहत अंजुम,ममता यादव,सुमन गुप्ता, अमरदीप खालसा, शिवम वर्मा, मो नाजिम, अनवर भाई,मनजीत, सवाब आदि अन्य सभी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129