साइबर सेल ने महिला के खाते से गलती से ट्रांसफर हुए रुपये वापस कराए, पुलिस की तत्परता से चेहरे पर लौटी मुस्कान

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर

मैनपुरी 11 मई, जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के अंतर्गत साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला के बैंक खाते से गलती से दूसरे खाते में चले गए 2,300 रुपए सुरक्षित वापस करा दिए हैं। ग्राम कटरा समान की रहने वाली आवेदिका हिमांशी ने थाना किशनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि मानवीय भूल के कारण उनके पैसे किसी अन्य व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो गए थे और संबंधित व्यक्ति वह धनराशि वापस करने में आनाकानी कर रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में साइबर सेल की टीम ने तत्काल संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए दूसरे खाते में गई पूरी राशि को होल्ड कराया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे वापस आवेदिका के खाते में भिजवा दिया। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़िता ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है, वहीं स्थानीय जनता ने भी साइबर टीम की इस कार्यकुशलता की जमकर सराहना की है। पुलिस ने इस मौके पर आम जनमानस से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड या बैंकिंग त्रुटि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129