सहयोग संस्था ने राजकीय बाल गृह और सुंदर नगर में मनाया होली का त्यौहार

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

मुख्य अतिथि के रूप में सपत्नी मौजूद रहे एडीएम एफ/ आर अरविंद कुमार :: जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो ने महानगर के समीप छोटे से गांव सुंदर नगर में व राजकीय बाल ग्रह में पहुंचकर होली के पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया , कार्यक्रम में सपत्नी एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार मौजूद रहे । संस्था के द्वारा उपलब्ध कराए गए फल ,मिठाई ,रंग पिचकारी ब गिफ्ट पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से रंगीन हो गए । इस मौके पर एडीएम एफ/आर ने कहा कि त्यौहार की असली खुशियां एक दूसरे के साथ मिलकर मनाने में ही है , और सभी को गुलाल लगाया और होली के पर्व की बधाई दी । कार्यक्रम में पहुंचे वायु सेना के पूर्व कप्तान प्रमोद गुप्ता ने सभी बच्चों को रंग लगाते हुए कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव भी जरूरी है, यदि जीवन है तो समस्याएं भी हैं ,क्योंकि सीधी लाइन डेड लाइन होती है यह हम सभी को याद रखना चाहिए , और सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि खूब मेहनत करते हुए अपने जीवन को उज्जवल बनाईये। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक शाहनवाज खा एडवोकेट ,अनिल गुप्ता प्रधान ,अध्यक्ष रजनी गुप्ता ,महासचिव विकास सक्सेना सहित अनुराग अग्रवाल ,स्तुति गुप्ता, सुमन गुप्ता ,संगीता गुप्ता, हरजीत सिंह, राजा ,शिवम वर्मा , शबाब, सुधीर आदि सभी उपस्थित रहे ।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129