कांग्रेस के संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में मूसलाधार बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

मूसलाधार बारिश में भी आमजन को संबोधित करते रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सरकार पर जमकर बरसेशाहजहांपुर। पूर्व निर्धारित संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम के कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश गुप्ता सहित सभी कांग्रेसियों ने पिछले कई दिनों से कड़ी मेहनत की जिसका नतीजा आज कोरोकुइया के नेहरू इंटर कॉलेज के मैदान में देखने को मिला हजारों की संख्या में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता टोलियों में पहुंचने लगे।नजारा तब देखने वाला था जब प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव तौक़ीर आलम, सीतापुर सांसद राकेश राठौर जैसे ही मंच पर पहुंचे वैसे ही झमाझम बारिश होने लगी मंच पर ही सभी नेता भीगते रहे तो वही पंडाल में भी कार्यकर्ता ने झूम झूम कर बारिश का मजा लिया।बारिश में भीगते हुए प्रदेश अध्यक्ष #अजय राय ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा ये चोरो की सरकार है चढ़ावा चोरी करते है हर वर्ग जाति धर्म में नफरत फैलाने का काम करते है जंतर मंतर पर जिस तरह बच्चों को पीटा गया उसे पूरे देश ने देखा वही छात्रों की आवाज उठाने निकले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ बदसुलूकी की उनकी नाक से खून निकला और घसीटते हुए गिरफ्तार कर ले गए ये भी पूरे देश ने देखा लेकिन जनता अब इनको आगामी चुनाव में ऐसे ही घसीटते हुए सत्ता से बाहर करेगी मैने खुद लोकसभा चुनाव में बनारस से मोदी के पसीने छुड़ा दिए थे।आपसे अनुरोध है अपनी लड़ाई लड़ने के लिए रजनीश गुप्ता के हाथों को मजबूत करे।

 

सांसद राकेश राठौर ने कहा कि जिस तरीके से दलित और ओबीसी वर्ग में इस सरकार में अत्याचार हो रहे है वो भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।

 

इस बारिश में आपकी ये मौजूदगी ये साफ दर्शाती है कि शाहजहांपुर कांग्रेस यहां बहुत मजबूत स्थिति में है और यहां विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होंगे।

मैं मंच से देख रहा हूँ कि जहाँ तक हमारी नजर जा रही है वहां तक हर समाज के लोग नजर आ रहे है।

 

भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी इनके मंसूबों का नाकाम कर देगी।

 

राष्ट्रीय सचिव तौक़ीर आलम ने कहा कि ये शहीदों की धरती है इतनी तेज बारिश में आपका यू खड़े रहना ये बता रहा है कि आपने मन बना लिया है कि अबकी बार कांग्रेस सरकार। मैं प्रभारी के रूप में लगतार शाहजहांपुर आता रहता हु लेकिन आज हजारों की संख्या में आपका आना कांग्रेस के प्रति आपके लगाव को दर्शा रहा है।

 

उन्होंने आगे कहा कि आपने देखा होगा कि रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इसका डटकर मुक़ाबला किया और इस सरकार को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ा।

 

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज वो लोग आँख खोलकर देख ले जो लोग कहते थे कि शाहजहांपुर में कांग्रेस खत्म हो जाएगी। मैं आपका आभारी हूँ आप इतनी बड़ी संख्या में आए। सभा से पूर्व जगह जगह कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का ज़ोरदार स्वागत किया।

 

इस मौके पर प्रमुख रूप से कॉर्डिनेटर जयंत गौतम,अल्प संख्यक कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफ़ाक उल्ला खां,बरेली जिलाध्यक्ष अशफ़ाक सकलैनी, लखीमपुर जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल,प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार,तनवीर सफदर,अनूप वर्मा,अर्चना कटारिया,रामजी अवस्थी,रफी उल हसन,सईद अंसारी सहित हजारों लोगों मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129