CM YUVA योजना से युवा बन रहे आत्मनिर्भर, अपर आयुक्त उद्योग ने किया इकाइयों का निरीक्षण

निर्भय यादव ब्यूरो मथुरा

 

मथुरा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) के अंतर्गत स्थापित स्वरोजगार इकाइयों का अपर आयुक्त उद्योग श्री हरीश प्रताप सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर योजना की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनके व्यवसाय, आय, रोजगार सृजन एवं योजना के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने योजना में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त उद्योग ने दोना-पत्तल निर्माण इकाई, बाइक सर्विस सेंटर, जन सेवा केंद्र तथा कंठी माला निर्माण इकाई का भ्रमण किया। उन्होंने प्रत्येक इकाई पर उत्पादन व्यवस्था, मशीनों की कार्यक्षमता, व्यवसाय संचालन एवं उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। लाभार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने उनके व्यवसाय की वर्तमान स्थिति, बाजार की संभावनाओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार चाहती है कि प्रदेश का प्रत्येक इच्छुक एवं पात्र युवा स्वयं का उद्यम स्थापित कर न केवल अपनी आजीविका सुनिश्चित करे, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

 

श्री हरीश प्रताप सिंह ने कहा कि योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निस्तारण, बैंक स्तर पर त्वरित कार्रवाई, इकाई स्थापना के बाद नियमित मॉनिटरिंग तथा लाभार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर फील्ड विजिट की जाए तथा पात्र युवाओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

 

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि CM YUVA योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए इसे गांव-गांव, कस्बों एवं शहरों तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इस योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि विभाग केवल ऋण स्वीकृत कराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इकाई स्थापना के बाद भी उद्यमियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

 

कार्यक्रम के दौरान ट्रैवल्स एंड टूर गतिविधि के अंतर्गत चयनित पांच लाभार्थियों को नए वाहनों की चाबियां वितरित की गईं। वाहन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार एवं उद्योग विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके स्वरोजगार का सपना साकार किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए वाहन के माध्यम से वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत बना सकेंगे तथा भविष्य में अन्य युवाओं को भी रोजगार देने का प्रयास करेंगे।

 

निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों ने योजना के सकारात्मक प्रभावों को साझा करते हुए बताया कि CM YUVA योजना के माध्यम से उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने का अवसर मिला है। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है, परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है तथा समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है।

 

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग मथुरा श्री चंद्रभान सिंह, CMYUVA Fellow बृजेंद्र कुमार एवं अमीश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपर आयुक्त उद्योग को विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण कराया तथा योजना की प्रगति से अवगत कराया। अधिकारियों ने लाभार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में अपर आयुक्त उद्योग ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश के आर्थिक विकास, स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यदि विभाग, बैंक एवं लाभार्थी समन्वय के साथ कार्य करेंगे तो यह योजना प्रदेश के लाखों युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129