जिलाधिकारी ने विद्युत उपकेंद्र शिकोहाबाद का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ आगरा मण्डल

 

24 घंटों के भीतर जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का दिया अल्टिमेटम।

 

*फिरोजाबाद* जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ विद्युत उपकेंद्र शिकोहाबाद का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी केंद्र पर व्याप्त व्यवस्थाओं को देखकर अत्यधिक क्षुब्ध नजर आए।

जिलाधिकारी ने इस बात गहरी नाराजगी व्यक्त की।

जन समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित कैंप में आने वाले फरियादियों के बैठने की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कैंप को व्यवस्थित किया जाए प्रत्येक चार -पांच फरियादियों पर एक अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित को जाए, ताकि उनकी समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना जा सके, और मौके पर ही समाधान निकाला जा सके।

जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि प्रतिदिन चालीस से पचास शिकायतें स्मार्ट मीटर और बिजली की अन्य समस्याओं से संबंधित आ रही हैं।

इस बात पर जिलाधिकारी ने शख्त रुख अपनाते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत और संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां मौजूद जनता की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध है, आप किसी प्रकार से व्यग्र न हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129