वृद्धावस्था पेंशन घोटाले की 2.52 करोड़ की काली कमाई पर प्रशासन का प्रहार, गाड़ियां कुर्क

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। वृद्धावस्था पेंशन घोटाले में शामिल आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने अवैध संपत्ति पर शिकंजा कसते हुए आरोपी की गाड़ियां कुर्क कर दीं शाहजहांपुर पुलिस और लखनऊ कमिश्नरेट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मऊ निवासी आरोपी राजेश कुमार की लगभग 15.50 लाख रुपये कीमत की दो गाड़ियों को जब्त कर सीज कर दिया। ये दोनों वाहन घोटाले की रकम से खरीदे गए थे।

##पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि संगठित गिरोह ने वृद्धावस्था पेंशन योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा कर करीब 2 करोड़ 52 लाख 39 हजार रुपये की सरकारी धनराशि का गबन किया। आरोपी ने इस अवैध कमाई से महंगी संपत्ति बनाई । बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी ने 4 फरवरी 2026 को ही आरोपी की अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई के आदेश दे दिए थे। इसी के तहत महिंद्रा XUV 500 और बोलेरो को विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए कुर्क किया गया। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने लखनऊ पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129