मैनपुरी में कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने जारी किया पूरा डायवर्जन प्लान

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 1 अगस्त, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तथा निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस मैनपुरी ने रूट डायवर्जन की विस्तृत योजना जारी की है। यह डायवर्जन व्यवस्था अगस्त माह के चारों सोमवार और महाशिवरात्रि के अवसरों पर सुबह 8.00 बजे से लेकर सोमवार की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इसमें पहला चरण 2 से 3 अगस्त, दूसरा 9 से 11 अगस्त (महाशिवरात्रि), तीसरा 16 से 17 अगस्त और चौथा चरण 23 से 24 अगस्त तक लागू होगा।

पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन में बदलाव किया है। स्कीट (एटा) की ओर से आने वाले भारी वाहनों को औंछा तिराहा से जसराना (फिरोजाबाद) की तरफ मोड़ा जाएगा। वहीं शिकोहाबाद से आने वाले वाहन घिरोर बाईपास, गोल चक्कर, पड़रिया चौराहा, तुलसी वाटिका और देवी रोड बाईपास होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

इसके अलावा, तीन प्रमुख मार्गों को वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। करहल से किशनी जाने वाले वाहनों को करहल पर ही रोक दिया जाएगा, जिनके लिए वैकल्पिक रूप से सिंधिया तिराहा, ज्योति तिराहा और देवी रोड बाईपास हाईवे का मार्ग तय किया गया है। इसी तरह अलीगंज (एटा) से फर्दपुर बिछवां मार्ग बंद रहने पर वाहन जागीर चौराहा से सोंगांव और मैनपुरी शहर की ओर डायवर्ट होंगे। वहीं भांवत चौकी से किशनी की ओर जाने वाले रास्ते के स्थान पर चालक भांवत चौकी से कुढ़्रा की तरफ से यात्रा पूरी कर सकेंगे। यातायात पुलिस ने आमजन से इस डायवर्जन योजना का पालन करने का अनुरोध किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129