छात्रों युवाओं एवं पत्रकारों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, शहीद स्तम्भ पर सत्याग्रह आयोजित

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहाँपुर।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, शाहजहाँपुर द्वारा छात्रों एवं युवाओं के समर्थन में व जनपद में पत्रकार साथियो के साथ की गई अभद्रता के विरोध मे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च राजीव भवन से प्रारंभ होकर शहीद पार्क पहुँचा, जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत शहीद स्तम्भ के समक्ष शांतिपूर्ण सत्याग्रह आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों एवं युवाओं के भविष्य की रक्षा तथा उनके अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ‘मुन्ना’ ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान सरकार इन मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी तथा उनके हितों की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक संघर्ष में अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेगी।महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तकवीम हसन ने कहा कि युवाओं के साथ हो रहे अन्याय, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं ने पूरे देश के युवाओं को निराश किया है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के सम्मान, अधिकार और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा उनकी आवाज़ को दबाने का हर प्रयास लोकतांत्रिक तरीके से विफल किया जाएगा।युवा जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा कि जनपद में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के साथ इस सरकार ने जो तानाशाही की है वह बिल्कुल गलत है इसको बर्दाश्त नही किया जाएगा।कांग्रेस पार्टी शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए छात्रों एवं युवाओं के साथ साथ पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, निवर्तमान प्रदेश सचिव तनवीर सफदर,पवन सिंह,के.वी.मिश्रा,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन,अदीब अहमद,पूनम पांडेय,अनस इकबाल,अरुणोद मिश्रा,गौरव त्रिपाठी, फुरकान अहमद कुरेशी,अच्छन खान,मोहिनी सागर,आशीष तिवारी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129