ऑल सेंट्स स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

एडीएम अरविंद कुमार ने छात्रों को वृक्षारोपण के लिए किया प्रेरित

 

शाहजहांपुर। एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत ऑल सेंट्स स्कूल में शनिवार को भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार रहे। उनके विद्यालय पहुँचने पर डायरेक्टर सचिन बाथम प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी तथा विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण के साथ हुआ। एडीएम अरविंद कुमार ने विद्यालय परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक चार्ट, मॉडल एवं रचनात्मक प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। बच्चों ने अपने नवाचार, रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सुंदर प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट चार्ट एवं मॉडल तैयार करने वाले विद्यार्थियों को एडीएम श्री अरविंद कुमार जी द्वारा प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छोटे-छोटे विद्यार्थी रहे, जो पेड़ों की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुँचे। बच्चों ने अपने संदेशों, नारों और प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर एडीएम अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को पौधों का वितरण भी किया तथा प्रत्येक बच्चे से पौधे को अपने परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि जीवन, स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा का आधार भी हैं।विद्यालय के डायरेक्टर सचिन बाथम ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का भी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को प्रकृति से जोड़ते हैं और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी ने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और अपने परिवार एवं समाज को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ रूबी गुप्ता, अश्वनी कुमार, फरीन अंसारी, समन खान, अंकिता, शगुफ्ता सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129