तहसील समाधान दिवस: भूमि विवाद, उत्पीड़न और स्कूल सुरक्षा को लेकर सुनी शिकायतें, दिए जांच के आदेश

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 1 अगस्त, तहसील समाधान दिवस के दौरान शनिवार को जनसमस्याओं और शिकायतों का तांता लगा रहा, जहां कई गंभीर मामलों को लेकर पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों को स्वीकार करते हुए पारदर्शी जांच और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पहले मामले में ग्राम विनायकपुर (थाना कुर्रा) निवासी गिरजेश ने अपनी कृषि भूमि पर गांव के दबंगों द्वारा अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया। पीड़ित के अनुसार, वैध वसीयत और फर्द खतौनी में नाम दर्ज होने के बावजूद विरोधी उस पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और उल्टा उन्हीं के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया। पीड़ित परिवार ने जान से मारने की धमकियों के चलते अपनी सुरक्षा और पारदर्शी जांच की मांग की है।

दूसरे मामले में कस्बे के रामसनेही नगर निवासी उषा देवी ने अपने पड़ोसी सोकीन सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और देर रात दीवार फांदकर घर में घुसने जैसे गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता का कहना है कि पूर्व में पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे बेखौफ आरोपी की प्रताड़ना लगातार जारी है। समाधान दिवस में महिला ने अधिकारियों के सामने रो-रोकर परिवार की सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई।

तीसरे मामले में मोहल्ला काजी निवासी सुरेखा देवी ने प्रयाग पब्लिक स्कूल की भवन और छात्र सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए। शिकायत में कहा गया कि लगभग 800 विद्यार्थियों वाले इस विद्यालय में आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र और फायर अलार्म जैसी मूलभूत सुरक्षा व्यवस्थाओं की भारी कमी है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से विद्यालय का तत्काल निरीक्षण कराने तथा सुरक्षा मानक पूरे न होने तक आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

तहसील प्रशासन ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129