सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए किसान जरूर बनवाएं एग्रीस्टैक फार्मर आईडी : डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

फार्मर आईडी को लेकर जिला के सभी गांवों में जा रही है विभागीय टीमें

 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि एग्रीस्टैक फार्मर आईडी प्रत्येक किसान के लिए अनिवार्य है। इस आईडी के बनने के बाद ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी को लेकर जिला के सभी गांवों में विभागीय टीमें जा रही हैं, जहां किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ फार्मर आईडी बनाने का कार्य लगातार जारी है।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनवाएं और इस कार्य में टीमों का सहयोग करें। साथ ही अन्य किसानों को भी फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से ही दिया जाएगा।

 

डीसी ने बताया कि फार्मर आईडी बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों की पहचान को सुरक्षित करना और उन्हें सरकारी सेवाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराना है। इसके लिए अधिकारी मिशन मोड में कार्य करें ताकि प्रत्येक किसान की एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बन सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में बैंक ऋण, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल क्षतिपूर्ति, खाद-बीज तथा विभिन्न कृषि अनुदान आधारित योजनाओं का लाभ एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से ही दिया जाएगा।

 

*फार्मर आईडी के लिए ये दस्तावेज जरूरी*

 

डीसी ने बताया कि एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसानों को मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड, पिछली फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण की प्रति या जमीन से संबंधित फर्द साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के लिए पंजीकरण कर सकते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129