सांसद अरुण सागर ने संत रविदास जयंती पर कलश यात्रा में सहभागिता की

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर में समरसता संकल्प अभियान का किया शुभारंभ

 

शाहजहांपुर में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। सांसद अरुण सागर ने पावन मिट्टी के कलश को सिर पर रखकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने मोहल्ला खिरनीबाग स्थित संत रविदास मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना भी किया।

 

इसके बाद कलश वंदन यात्रा ददरौल विधानसभा के गांव चंदौरा बहादुरपुर पहुंची, जहां सांसद अरुण सागर ने पुनः पूजा-अर्चना की। इस दौरान सांसद ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।

 

सांसद अरुण सागर ने बताया कि समरसता संकल्प अभियान 29 जुलाई से शुरू हुआ है और यह 20 फरवरी 2027 तक, यानी सात महीने तक चलेगा। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य संत रविदास जयंती के विचारों को देश के कोने-कोने और हर घर तक पहुंचाना है।

 

सांसद ने संत रविदास जी महाराज को एक महान क्रांतिकारी, समाज सुधारक, दार्शनिक और कवि बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी को किसी एक जाति के दायरे में नहीं बांधा जा सकता, वे जयदेव, नामदेव, गुरु नानक और कबीर जैसे महान संतों की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा हैं।

 

सांसद ने जोर दिया कि संत रविदास जी ने हमेशा यह संदेश दिया कि कोई भी इंसान अपने जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से बड़ा या छोटा होता है। उन्होंने सभी से गांव-गांव और घर-घर जाकर संत रविदास जी के विचारों को फैलाने की अपील की। इन सात महीनों में समरसता दीप अभियान, कलश वंदन अभियान, संत संपर्क और समरसता यात्रा, तथा छात्र संपर्क एवं सामाजिक समरसता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें पूरी ईमानदारी से सफल बनाना है।

 

खिरनीबाग में हुए कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विनोद कनौजिया, महानगर उपाध्यक्ष भाजपा आशीष शुक्ला, अभिषेक यादव, अवनीश शर्मा, मण्डल महामंत्री अमन सक्सेना एवं अन्य सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

वहीं ददरौल में हुए कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विनोद कनौजिया, महानगर उपाध्यक्ष भाजपा अभिषेक यादव, ग्राम प्रधान गोविन्द गुप्ता, आनन्द प्रताप, ब्रजमोहन राठौर, विजय चौहान, अरविन्द वर्मा, वीरपाल सागर, संजीव गौतम,गौरव राघव, सचिन चौहान दीपू, मनोज वर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129