11 उ.प्र. वाहिनी एनसीसी, मथुरा के कमान अधिकारी कर्नल अजय कुमार के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों ने एक भव्य जन-जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट/ निर्भय यादव ब्यूरो क्राइम मथुरा

आज दिनांक 15.01.2026 को सेना दिवस के अवसर पर किशोरी रमन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में 11 उ.प्र. वाहिनी एनसीसी, मथुरा के कमान अधिकारी कर्नल अजय कुमार के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों ने एक भव्य जन-जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि सेना दिवस शौर्य व बलिदान का प्रतीक है साथ ही एनसीसी कैडेट्स से अनुशासन और राष्ट्रसेवा अपनाने का आह्वान किया।

जन-जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर भैंस बहोरा कैलाश नगर, पंजाबी पेच, डैम्पियर नगर होते हुए राजकीय संग्रहालय तक पहुँची। रैली के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति के नारों के माध्यम से आम जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की।

डैम्पियर नगर चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैडेट्स ने भारतीय सेना की वीर गाथाओं, त्याग एवं बलिदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित नागरिकों में सैनिकों के प्रति सम्मान एवं कर्तव्यबोध की भावना उत्पन्न हुई।

पूरे कार्यक्रम का संचालन एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीएचएम लखविंदर सिंह एवं हवलदार बी.एन. थापा ने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अशोक कुमार कौशिक एवं डॉ नवीन अग्रवाल, महेश कुमार, प्रवेश कुमार, एसयूओ मनीष, एसयूओ मोहिनी चतुर्वेदी, सार्जेंट रामनिवास, सीएसएम शिवम चौधरी, सार्जेंट अनुराग चौधरी, कैडेट नीरज, कैडेट आकांक्षा गौतम, कैडेट डोली बघेल आदि का सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129