धूमधाम से मनाई गई वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 194वीं जयंती, नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी। भारत की अमर स्वतंत्रता सेनानी, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 194वीं जयंती जनपद में बड़े ही धूमधाम से शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

शहर में शोभायात्रा का शुभारंभ एटा विधायक प्रतिनिधि प्रेमलता राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता सिंह लोधी, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष खजान सिंह लोधी, अहबरन सिंह लोधी, अखिल भारतीय लोधी महासभा युवा जिलाध्यक्ष नीटू राजपूत, शोभायात्रा संयोजक चंदन राजपूत एवं लोधी समाज के कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में शोभायात्रा में साथ चल रहे थे। यह शोभायात्रा ज्योति तिराहा से शुरू होकर आगरा रोड, बड़ा चौराहा, तांगा स्टैंड, बस स्टैंड, कचहरी रोड और ईसन नदी पुल होते हुए वीरांगना अवंतीबाई लोधी चौक पर समाप्त हुई।

शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। युवाओं ने बाइक रैली में हिस्सा लिया और जोश के साथ स्वतंत्रता के नारे लगाए। शोभायात्रा के मार्ग में सर्व समाज के लोगों और नेताओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर लोगों का स्वागत किया और जलपान कराया। इस दौरान, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था।

शोभायात्रा के समापन पर, वीरांगना अवंतीबाई लोधी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया गया। आईआरएस ज्वाइंट कमिश्नर भारत सरकार अमरपाल सिंह लोधी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अमरपाल सिंह लोधी ने लोगों से रानी अवंतीबाई के त्याग और बहादुरी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष उत्सव गुप्ता के प्रतिष्ठान पर शोभायात्रा में शामिल अतिथियों और आयोजकों का मिष्ठान खिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रदीप चौहान, धीरू राठौर, अवधेश गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने भी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने रानी अवंतीबाई के साहस, पराक्रम और देश के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि रानी अवंतीबाई का जीवन हमें यह सिखाता है कि देश की रक्षा और सम्मान के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए और हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए और देश को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जयवीर सिंह के साथ-साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ममता सिंह लोधी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता एवं कई स्थानीय नेता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी ने रानी अवंतीबाई को नमन किया और उनके सम्मान में नारे लगाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129