19 दिसंबर 2025 को बलिदान दिवस पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान ने टाउन हॉल स्थित नगर निगम में शाहजहांपुर के क्रांतिकारी शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी,शहीद अशफाक उल्ला खान जी,शहीद ठाकुर रोशन सिंह जी,शहीद प्रेम कृष्ण खन्ना जी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को बलिदान दिवस पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान ने टाउन हॉल स्थित नगर निगम में शाहजहांपुर के क्रांतिकारी शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी,शहीद अशफाक उल्ला खान जी,शहीद ठाकुर रोशन सिंह जी,शहीद प्रेम कृष्ण खन्ना जी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की….!

उसके बाद शहीद फाउंडेशन द्वारा महानगर शाहजहांपुर के मोहल्ला एमन ज़ई जलाल नगर में अमर शहीद अशफाक उल्ला खान की मजार शरीफ पर पहुंच कर उनकी मजार पर चादरपोशी व गुलपोशी कर खिराजे अकीकद पेश की…!

 

उसके बाद शहीद फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान शामिल हुए जहां उनका व पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा जी एवं शहीदे वतन अशफाक उल्ला खान साहब के प्रपौत्र अफाक उल्ला खान व शहीदे वतन ठाकुर रोशन सिंह जी के प्रपौत्र श्री प्रियांशु सिंह चौहान जी का शहीद फाउंडेशन के संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार जनाब आरिफ सिद्दीकी साहब व उनकी टीम ने अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर स्वागत किया..!

 

इस मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान व पूर्व मंत्री श्री अवधेश कुमार वर्मा ने विचार व्यक्त किए..!

 

इस मौके पर पूर्व सभासद मोहम्मद नदीम,शायर जनाब वसीम मीनाई,ऐनुल हक,अच्छे खान, पत्रकार व कवि अजय अवस्थी,पत्रकार व कवि कुलदीप सक्सेना,नरेश राठौर, आफाक खान,मुख्तार खान,रानू खान, आरिफ खान, यश मौर्य, श्लोक मौर्य, मोहम्मद खान, शशांक शखा,इमरान जिलानी,ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे….!

 

कार्यक्रम का संचालन रिटायर्ड कृषि वैज्ञानिक श्री डॉ सुरेश कुमार मिश्रा ने किया….!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129