शाहजहांपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा की बड़ी बैठक, मिशन-2027 का भी लिया गया संकल्प

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय, शाहजहांपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व बरेली मंडल प्रभारी कुंवर जयेश प्रसाद एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता भगवतशरण गंगवार ने किया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पार्टी नेताओं ने भाग लिया।बैठक में शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के समर्थन में व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हाजी दानिश अख्तर को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज की आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाने के लिए हाजी दानिश अख्तर की जीत आवश्यक है।बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। नेताओं ने मिशन-2027 के तहत उत्तर प्रदेश में समाजवादी Party की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बरेली मंडल प्रभारी कुंवर जयेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को उठाने का काम कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। वहीं भगवतशरण गंगवार ने संगठन की मजबूती पर

जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षक एमएलसी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने का विश्वास व्यक्त किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129