विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व दुर्गावाहिनी नें बांग्लादेश में हो रही अमानवीय घटनाओं के लिए इस्लामिक जिहाद का पुतला दहन किया।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व दुर्गावाहिनी नें बांग्लादेश में हो रही अमानवीय घटनाओं के लिए इस्लामिक जिहाद का पुतला दहन किया। प्रांत मंत्री अनुज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं और उनके निशाने पर हिंदूओं के मंदिर,व्यावसायिक केंद्र,महिलाएं,संपत्ति,शासकीय कर्मचारी,पत्रकार ही रहते हैं। हिंदू प्रताड़ना की वीभत्स घटनाएं प्रति सप्ताह होती रहती हैं,परंतु गत सप्ताह मेमन सिंह जिले के भालुका में ऐसी घटना हुई है जिसने पूरी मानवता को लज्जित किया है। एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूंठा आरोप लगाया गया। एक अनौपचारिक बातचीत में दीपू दास ने ईश्वर के एक होने और उसके विभिन्न नाम होने की बात कही,जिसमें कुरान,इस्लाम या अल्लाह का कोई संदर्भ नहीं था। इसे मनमाने ढंग से ईशनिंदा का रूप देकर उसे प्रताड़ित किया गया,जिहादी तत्व यहीं नहीं रुके और एक बड़ी भीड़ ने पीट पीट कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। आतंक फैलाने के लक्ष्य से दीपू की मृत देह को पेड़ से लटका कर जलाया और इन सब हिंसक बर्बर घटनाओं के विडियो सोशल मीडिया में तत्काल प्रसारित किए गये,यह सारा घटनाक्रम पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने हुआ और उन्होंने इसे रोकने की कोई चेष्टा नहीं की। बांग्लादेश का पूरा प्रशासन और समाज हिंसक और बर्बर इस्लामी जिहादी तत्वों के हिंदू विरोधी नंगे नाच पर मौन साधे हुए है और निष्क्रियता से उन्हें प्रोत्साहित ही कर रहे हैं। अल्पसंख्यकों के मानवीय अधिकारों का ऐसा खुला हनन किसी भी सभ्य समाज में मानवता के विरुद्ध गंभीर अपराध है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ऐसी बर्बर जिहादी हिंसा और प्रशासनिक निष्क्रियता की निन्दा करने,हिंदू विरोधी हिंसा पर रोक लगाने,इनके अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही कर उन्हें सजा देने और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के लिए भय और शोषणमुक्त वातावरण बनाने की मांग करता है। संपूर्ण हिंदू समाज से आवाहन करता है कि बांग्लादेश में इस प्रकार की अमानवीय घटना के विरोध में विरोध प्रदर्शन करें। विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर,विभाग मंत्री अशनील सिंह,श्री ओम गुप्ता,धर्मेंद्र सिंह,रमेश कोरी,राहुल कनौजिया,प्रीति शुक्ला,सरोज गुप्ता,तारा गुप्ता,आशीष शर्मा,लखन,राधेश्याम अरविंद वर्मा,ऋषभ गुप्ता,कुनाल राठौर,अनुभव गुप्ता,विनय सिंहविजय सिंह,सौरभ राठौर,अमन सिंह,राम लखन,सुरेश वर्मा,सर्वेश सिंह,अजय कश्यप,विकास प्रजापति,अजय वाल्मीकि,राम लखन वर्मा,राकेश वर्मा,अनमोल शर्मा,अजय मिश्रा,चंद्रवीर चौहान,किशन कुमार,गोविंद कुमार,गोपाल प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129