मेजर ध्यान चंद के त्याग तपस्या व खेल के प्रति समर्पण को अपनाए युवा : नरेंद्र कुमार त्यागी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। अपने लक्ष्य पर नजर समर्पण ओर राष्ट्रीय भक्ति ने ध्यानचंद्र की को महान खिलाड़ी बनाया, नरेंद्र त्यागी

हॉकी के जादूगर पद्मविभूषण मेजर ध्यान चंद्र के जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला ओलम्पिक संघ शाहजहांपुर द्वारा प्रशासनिक अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह सिनसिनवार अपर जिला अधिकारी प्रशाशन रजनीश मिश्रा अपर जिला अधिकारी अरविंद कुमार पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे नगर आयुक्त विपिन मिश्रा जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी वमनिया जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डी पी एस राठौर को मेजर ध्यानचंद्र का चित्र भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर जिला ओलम्पिक संघ शाहजहांपुर के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद्र का जन्म आज से 120 वर्ष पूर्व 29 अगस्त 1905 को हुआ था वो हॉकी के महान खिलाड़ी थे उनके दौर में भारत की हॉकी टीम अपने स्वर्णिम दौर में थी 1928,1932,19360 के ओलम्पिक में भारत ने लगातार स्वर्ग पदक जीते मेजर साहब रातदिन हॉकी खेलते थे उनके नाम तमाम उपलब्धियों भी है वह एक महान देशभक्त भी थे जब हिटलर ने उनके अपने देश के लिए खेलने का ऑफर दिया तो उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए मना कर दिया था आज उनकी महानता घर घर में लोकप्रिय है ओर उनके जन्म दिन को सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया गया है खेल के प्रति उनका समर्पण लग्न मेहनत ओर राष्ट्रभक्ति आज के युवाओं को भी अपनाने की जरूरत है अध्यक्ष विनय गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया मुख्य रूप से जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष विनय गुप्ता सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी उपाध्यक्ष प्रमोद पांडे सुनील तिवारी के डी सिंह योगेन्द्र किशन त्यागी बॉलीबॉल संघ के सी पी यादव स्केटिंग संघ के प्रमोद पांडे वेस्ट लिफ्टिंग संघ के अजय पाल वर्मा अशोक यादव चेस संघ के विपिन मिश्रा कब्बड्डी संघ के सचिन प्रेमी आशुतोष शुक्ल प्रदीप मिश्रा फुटबॉल संघ के पंकज सक्सेना हांकी संघ के मुजाहिद, शकील, इरफान त्रिलोक चंद जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129