रोटी गोदाम में आयोजित विदाई समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षक संघ ने दी भावभीनी विदाई

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। नगर के रोटी गोदाम में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार का विदाई समारोह मनाया गया। इस दौरान शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि नगेन्द्र कुमार का खंड शिक्षा अधिकारी पद से पदोन्नति प्रवक्ता जिला प्रशिक्षण एवं संस्थान मेरठ में हो गया। अब यहाँ से कार्यमुक्त होकर उक्त पद पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए रवाना होने से पहले उनको रोटी गोदाम कार्यालय मे भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर कार्यालय के कर्मचारियों,शिक्षकों एवं शिक्षामित्र आदि ने नगेन्द्र कुमार को पुष्प माला पहनना कर तथा उपहार देकर सम्मान सहित विदा किया। शाकिर बाबू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों का आना-जाना नौकरी का एक हिस्सा है नगेन्द्र जी का कार्यकाल शाहजहांपुर में बहुत अच्छा रहा। रविंद्र सिंह लेखाकार ने कहा कि अच्छे अधिकारी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है उनके जाने के बाद उसकी कमी अवश्य रहगी। शिक्षक कामिल, मो लतीफ ने उनके कार्य की प्रश्नसा की। शिक्षक इमरान सईद खां ने कहा कि नगर शिक्षा अधिकारी के रूप में नगेन्द्र कुमार ने 27 जनवरी 2024 को नगर का चार्ज लिया था और आज उनकी पदोन्नति की वजह से उन्हें जाना पड़ रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यकाल बहुत स्मरणीय रहा उनके द्वारा विद्यालयों, शिक्षकों एंव विभागीय कार्यों मे अहम भूमिका निभाई गई। इसके साथ ही एस आई आर,पेरिंग विद्यालय, आदि मे भी विशेष योगदान दिया। नगर के विद्यालय शिक्षकों एवं उनकी समस्याओं निरंतर सुना और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया। उनको हमेशा याद किया जायेगा। सभी शिक्षकों ने उनके कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान सुबोध वर्मा, फरहना ज़फर,ज्योति गुप्ता,नीरू वर्मा, गीता, भरत कुमार,कहकशा शाही, नर्गिस, राजकुमारी,अंजू जौहर,सुनीता,रचना जौहरी, पूर्णिमा,अनीता भारती,मो आतिफ़, अमिता पाण्डेय, अक्षत सक्सेना, आदिल, अनिल आदि शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129