मिशन इन्ट्रैक्ट नॉलेज इज पॉवर’’ के अन्तर्गत शिक्षक व विद्यार्थी पहुँचे सलूजा नर्सिंग होम

लखीमपुर खीरी।नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सिटी मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज के द्वारा चलाए जा रहे ‘‘मिशन इन्ट्रैक्ट नॉलेज इज पॉवर’’ के अन्तर्गत सोमवार को शिक्षक व विद्यार्थी पहुँचे शहर के प्रमुख नर्सिंग होम सलूजा नर्सिंग होम इस दौरान विद्यार्थियों को शहर के वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ0 अमरजीत सिंह सलूजा (एक्स-आई एम ए प्रेसीडेन्ट) ने जोड़ों के दर्द व आर्थाे रोग से सम्बन्धित वास्तविक परिस्थितियों, रोगियों की देखभाल और हड्डी रोग से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।वहीं विद्यार्थियों ने भौतिक चिकित्सक फिजियोथेरेपस्टि डॉ0 एस0के0 यादव के द्वारा विभिन्न मशीनों एमएस, एसडब्ल्यूडी, यूएसटी, आईएफटी आदि से पेशियों के दर्द, जोड़ दर्द, शारीरिक आराम के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस मौके पर डॉ0 अमरजीत सिंह सलूजा ने विद्यालय की इस मुहिम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और विद्यार्थियों का प्रोत्साहन करते हुए शिक्षकों व विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।इस मुहिम में जीव विज्ञान प्रवक्ता वी.डी. मिश्रा, गौरव भट्ट के नेतृत्व में विद्यालय की छात्रा इशिका सिंह, शुभी यादव, अंशिका जायसवाल, ईशा वर्मा, अरीबा मोबीन अंसारी, अनामिका मौर्य, आयुषी मौर्य, अनू वर्मा, गौरी वर्मा, आरूषि सिंह व छात्र अभिलाष यादव, अनस, शिवम, नीरज मिश्रा, आयुष गिरि, आकाश अवस्थी, उदित तिवारी, कासिम, सारांश, मो0 सरीम आदि ने शैक्षिक भ्रमण किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129