रेवाड़ी को मिली नेत्र जांच की विश्वस्तरीय सौगात

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रिति आई केयर में लॉन्च हुई अत्याधुनिक OCT तकनीक

 

रेवाड़ी।अब रेवाड़ी के मरीजों को आंखों की गंभीर बीमारियों की जांच के लिए महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। मॉडल टाउन स्थित रिति आई केयर अस्पताल में अत्याधुनिक ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (OCT) मशीन के सॉफ्ट लॉन्च के साथ जिले को नेत्र जांच की विश्वस्तरीय सुविधा की सौगात मिली है।इस आधुनिक तकनीक का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय डॉ. अरविंद यादव, विशिष्ट अतिथि श्री रणधीर सिंह कापड़ीवास एवं पूज्य महंत श्री रामेश्वर दास जी के कर-कमलों एवं आशीर्वाद से हुआ। अतिथियों ने इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।

 

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरपाल झगटा ने बताया कि OCT मशीन आंखों के अंदरूनी हिस्से की माइक्रो लेवल इमेजिंग कर रेटिना, ग्लूकोमा व अन्य जटिल नेत्र रोगों को शुरुआती अवस्था में ही पकड़ने में सक्षम है। इससे समय रहते इलाज संभव होगा और दृष्टिहीनता के खतरे को काफी हद तक रोका जा सकेगा।कार्यक्रम के आयोजक श्री विजय लाम्बा ने कहा कि रिति आई केयर अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों को भविष्य की तकनीक आज उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अस्पताल आगे भी आधुनिक मशीनों और अनुभवी डॉक्टरों के माध्यम से बेहतर सेवाएं देता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह का माहौल रहा। अतिथियों, चिकित्सकों व मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई शुरुआत के रूप में यादगार बना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129