विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर NSUI ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन दिया ज्ञापन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) शाहजहांपुर द्वारा आज जनपद की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न गंभीर समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की मांग की।

 

इस अवसर पर **जिला अध्यक्ष रफी उल हसन** ने कहा कि जनपद के कई निजी विद्यालयों द्वारा पुस्तकों की खरीद को लेकर एक सुनियोजित एकाधिकार (मोनोपॉली) स्थापित कर लिया गया है, जिससे अभिभावकों का खुला आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को केवल निर्धारित दुकानों अथवा विशेष प्रकाशकों से ही महंगी पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। साथ ही, NCERT की सस्ती एवं मानक पुस्तकों को जानबूझकर लागू नहीं किया जा रहा है और निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों को अनिवार्य कर दिया गया है।

 

उन्होंने आगे कहा कि विद्यालयों द्वारा कोर्स, पुस्तकें एवं यूनिफॉर्म को जबरन विद्यालय परिसर या उनसे जुड़े दुकानों से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। पुस्तकों एवं कोर्स चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता का पूर्ण अभाव है, जिससे अभिभावकों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जाती। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि इस प्रकार की अनियमितताओं पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषी विद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

वहीं **जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष कुमार मिश्रा** ने कहा कि जनपद में कई स्थानों पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं धार्मिक स्थलों के समीप शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं, जो सामाजिक मर्यादा एवं छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने विशेष रूप से अंटा चौराहा स्थित निदान पैथोलॉजी के सामने (जहां तक्षशीला स्कूल स्थित है), इस्लामिया स्कूल के समीप तथा घंटाघर मार्ग पर मसूरी पब्लिक स्कूल के पास संचालित दुकानों का उल्लेख करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने या स्थानांतरित करने की मांग की।

 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में हाल ही में सामने आए फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र प्रकरण पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अपात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं, जबकि पात्र लोगों से अवैध धन की मांग की जा रही है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

 

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि स्कूल एवं कॉलेजों के आसपास खुलेआम सिगरेट, गुटखा एवं तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है और नाबालिग छात्रों को भी यह सामग्री बेची जा रही है, जो कानूनन अपराध है। उन्होंने प्रशासन से इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने एवं ऐसे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की।

 

NSUI पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उपरोक्त समस्याओं पर 7 दिनों के भीतर प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, तो संगठन जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

इस दौरान जिला अध्यक्ष रफी उल हसन, महानगर अध्यक्ष अनुभव कटारिया, जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष कुमार मिश्रा, आमिल खान, सिकंदर अली, अंकित सक्सेना, शाश्वत मिश्रा, अचल गुप्ता, हर्ष गंगवार, अयान अकील, परवेज अहमद, सरताज खान, अभिनव, अब्दुल्ला, जमाल खान, बाबुए, सैयद खालिद अली, कुलदीप एवं पवन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129