मैनपुरी में नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती, अशोक सिंह बने क्षेत्राधिकारी नगर

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 15 जून, मैनपुरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के आदेशानुसार जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नवागत पुलिस उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनके कार्यक्षेत्र निर्धारित कर दिए गए हैं। आदेश के तहत जनपद में आए नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिंह को क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है, जिससे नगर क्षेत्र की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की कमान अब उनके हाथों में होगी।

इसी क्रम में नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक अपराध (सीओ क्राइम) की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो जनपद में आपराधिक मामलों की कमान संभालेंगे और अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान में तेजी लाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने दोनों नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण कर पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इस नई तैनाती से जनपद की पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण प्रणाली को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129