मैनपुरी: घरेलू गैस की किल्लत नहीं, कालाबाजारी रोकने के लिए OTP आधारित डिलीवरी अनिवार्य

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 12 मार्च, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ऑयल कम्पनी व एल.पी.जी. सैल्स ऑफीसर्स द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डर की कोई किल्लत नहीं है, जनपद में घरेलू सामान्य गैस सिलेण्डर 14.2 कि.ग्रा. के 282383 एवं उज्ज्वला योजना के 176370 उपभोक्ता है, गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी रोकने के लिए शत-प्रतिशत ओ.टी.पी. के माध्यम से डिलीवरी की व्यवस्था है। उन्होने समस्त ऑयल कम्पनी व एल.पी.जी. सैल्स ऑफीसर्स को निर्देशित किया है कि वह जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डर की किसी भी तरह कालाबाजारी व जमाखोरी न होने पाये तथा कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत की जॉचोपरांत दोषी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाये।

उन्होने बताया कि जनहित में एल.पी.जी. घरेलू गैस कनेक्शन 01 सिलेण्डर उपभोक्ता हेतु बुकिंग 25 दिन, 02 सिलेण्डर उपभोक्ता हेतु बुकिंग 30 दिन, उज्ज्वला योजना उपभोक्ता हेतु बुकिंग 30 दिन निर्धारित है, आई.ओ.सी.एल. उपभोक्ता मो.न. 8454955555, बी.पी.सी.एल. उपभोक्ता मो.न. 7710955555, एच.पी.सी.एल. उपभोक्ता मो.न. 9493602222 पर अपने सिलेण्डर बुक कर सकते है। उन्होने बताया कि घरेलू गैस उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से उपरोक्त नम्बर पर बुकिंग कर, प्राप्त होने वाली ओ.टी.पी. को डिलेवरी के समय हॉकर, वेण्डर को बताकर अपने गैस की रिफिंल प्राप्त कर सकंेगे, डिलेवरी के समय उपभोक्ता को केशमीमो देना अनिवार्य होगा साथ ही सभी एजेन्सियों के हॉकर, वेण्डर प्रोपर ड्रेस में रहेंगे तथा गैस की तौल हेतु इलैक्ट्रॉनिक बेंईग कॉटा अनिवार्य रूप से रखेंगे। उन्होने समस्त उपभोक्ताओं से कहा कि वह अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर को क्रियाशील रखें एवं जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक के.वाई.सी. नहीं करायी गयी है, वह अविलम्ब के.वाई़.सी. करा लें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129