मैनपुरी मे मेडिकल स्टोर पर छापा, बिना बिल के मिलीं हजारों नशीली और एंटीबायोटिक दवाएं; बिक्री पर लगी रोक

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 15 जुलाई,औषधि विभाग जनपद मैनपुरी द्वारा अवैध और बिना रिकॉर्ड की दवाओं की बिक्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। औषधि निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने मैनपुरी के धारऊ बाई पास रोड पर स्थित ‘अयांश मेडिकल स्टोर’ का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मौके पर भारी मात्रा में बिना खरीद बिल के रखी गईं चार प्रकार की नारकोटिक्स (नशीली) और दो प्रकार की एंटीबायोटिक औषधियां बरामद की गईं।

निरीक्षण टीम को मौके पर कुल 6600 सिबोजोलैम टैबलेट, 540 एल्प्राविन टैबलेट, 120 विनजोसिन इंजेक्शन और 480 सेम्प्लक्स प्लस कैप्सूल जैसी नारकोटिक्स दवाएं मिलीं, जिनकी बाजार में कीमत 24,140 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही 45,750 रुपये मूल्य की एंटीबायोटिक दवाएं, जिनमें 13 मेरोबैक्ट-एस इंजेक्शन और 300 ग्लॉक्सीम 500 टैबलेट शामिल हैं, भी बरामद हुईं। मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर विशाल पाल मौके पर इन सभी दवाओं के खरीद से जुड़े वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत करने में पूरी तरह असमर्थ रहे।

कुल 69,890 रुपये की इन सभी दवाओं को नियमानुसार फॉर्म 15 पर दर्ज कर उनके विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही औषधि विभाग ने फर्म के प्रोपराइटर को निरीक्षण की तिथि से 11 दिनों के भीतर सभी दवाओं के वैध खरीद बिल प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए हैं, अन्यथा आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129