महायज्ञ के मंच से सपा का सत्ता परिवर्तन का संकल्प।

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर खीरी

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष यश मोहन पटेल के नेतृत्व में 142 सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेल्हौरा में बुधवार को 27 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संकल्प महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।

महायज्ञ के दौरान वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर “27 संकल्प” लिए गए। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष यश मोहन पटेल ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, गरीबों, पिछड़ों, दलितों एवं वंचितों के अधिकारों की रक्षा करते हुए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यश मोहन पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा का वास्तविक चेहरा जनता के सामने आ चुका है और अब प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश को विकास की नई दिशा मिलेगी।

महायज्ञ में संतजनों, वरिष्ठ समाजवादी नेताओं, माताओं-बहनों, युवाओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में यश मोहन पटेल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का संकल्प ही 2027 के बदलाव की नींव बनेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129